IPL Auction 2026 Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के लिए मिनी नीलामी शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही साथी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
पृथ्वी शॉ और विजय शंकर हुए निराश
पहले सेट में 6 खिलाड़ी ऑक्शन पूल पर लाए गए। इसमें से 2 ही खिलाड़ियों पर बोली लगी। डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया। जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। पृथ्वी शॉ लगातार दूसरे सीजन में अनसोल्ड रहे। वहीं विजय शंकर को बड़ा झटका लगा है। उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
बता दे, आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 1390 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। BCCI ने मात्र टॉप 350 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया।
कितने प्लेयर्स रिटेन हुए?
10 टीमों ने 173 प्लेयर्स को रिटेन किया, इनमें से 45 विदेशी हैं। 10 टीमों में 250 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं, इनमें से 80 विदेशी रहना चाहिए। यानी नीलामी में खाली जगह तो 77 हैं, लेकिन इनमें से 25 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। यानी 52 भारतीय प्लेयर ही बिक पाएंगे।
