एशिया कप (Asia Cup) का 17वां सीजन 9 सितंबर शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमें जल्द ही अपने स्क्वाड का ऐलान करने वाली है। भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द ही होने वाला है। लेकिन टीम की गेंदबाजी लाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरें है कि टीम के अहम् गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में परेशानी के चलते टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे, लेकिन यह भी साफ़ नहीं हो पाया है। ऐसे में कुछ इस तरह हो सकती है भारतीय टीम की गेंदबाजी लाइनअप –
अर्शदीप सिंह
लेफ्ट गेंदबाज अर्शदीप सिंह का टीम में चयन 90% माना जा रहा है। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाजो में से एक है। उन्होंने 63 T20I मैचों में 18.30 की बेहतरीन औसत से 99 विकेट अपने नाम किये हैं। अब वह एशिया कप में विकेटों का शतक पूरा करना चाहेंगे।
प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा एशिया कप 2025 में बुमराह की जगह ले सकते है। उन्होंने T20I में मात्र 5 मुकाबलों में 27.5 की औसत से 8 विकेट लिए है।
मोहम्मद सिराज
हाल ही में इंग्लिश बल्लेबाज़ों को अपनी गेंदबाजी से परेशान कर भारत आये DSP मोहम्मद सिराज एशिया कप के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिराज ने 16 T20I मैचों में 7.79 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए है। वह एक बार 4 विकेट भी ले चुके है।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत के इस खतरनाक ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल!
यह भी पढ़ें: लिविंगस्टोन ने Rashid Khan के खिलाफ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज
हर्षित राणा
टी20 क्रिकेट में हर्षित राणा एक शानदार गेंदबाज के रूप में उभरे है। उन्होंने आईपीएल में अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी का शिकार बनाया है। मुख्य कोच गौतम गंभीर की वह ख़ास पसंद हैं।
बता दे, चयनकर्ता जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान कर सकते है। चयनकर्ता एशिया कप में एक ऐसी टीम तैयार करना चाहते है, जो अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी उम्मदा प्रदर्शन कर सकें। एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जायेगा है।
