पंत ने छोड़ा LSG, क्या KL Rahul जैसा हुआ हाल?

पंत ने छोड़ा LSG, क्या KL Rahul जैसा हुआ हाल?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। जिसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ा है। जी हाँ, पंत ने LSG का छोड़कर घर वापसी करना ठीक समझा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का हाथ थाम लिया है। वहीं कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़ गए है। इस अदला-बदली पर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। साथ ही एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका को ट्रोल्स कर रहे हैं।

फैंस का कहना है कि केएल राहुल की तरह पंत का हाल भी लगभग वैसा ही हो रहा है। दोनों ही खिलाड़ी LSG के कप्तान बने, लेकिन खराब प्रदर्शन और फ्रेंचाइजी के साथ मतभेद के बाद दोनों ने टीम के साथ खत्म करना ठीक समझा।

- Advertisement -

ऐसे हुई डील

आईपीएल 2025 की नीलामी में LSG ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस दौरान यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। लेकिन डील को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना वेतन घटाकर लगभग ₹15 करोड़ करने पर सहमत हो पड़ा। जबकि कुलदीप यादव अपना ₹13.25 करोड़ का अनुबंध बरकरार रखेंगे। दिल्ली एलएसजी को अतिरिक्त ₹13.75 करोड़ का भुगतान भी करना होगा। मतलब ट्रेड के बाद पंत 15 करोड़ रुपये की सैलरी पर फिर दिल्ली लौट रहे हैं। इस सौदे के बाद आईपीएल पंत को 12 करोड़ रुपए का सीधा नुकसान हुआ है।

IPL इतिहास के सबसे बड़े पे-कट

सुपरस्टार्स खिलाड़ियों के वेतन में पिछले कुछ समय से काफी कमी देखने को मिली है। वेंकटेश अय्यर के नाम IPL इतिहास का सबसे बड़ा पे-कट दर्ज है। उन्हें कोलकाता ने 2025 मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अगले ही सीजन RCB ने सिर्फ 7 करोड़ रुपए में साइन किया। मतबल उन्हें 16.75 करोड़ रुपए का बड़ा नुकसान हुआ।

खिलाड़ीपहले सीजन में सैलरीबाद में सैलरीकमी
वेंकटेश अय्यर₹23.75 करोड़ (KKR, 2025)₹7 करोड़ (RCB, 2026)₹16.75 करोड़
सैम करन₹18.5 करोड़ (PBKS, 2024)₹2.4 करोड़ (CSK, 2025)₹16.1 करोड़
काइल जैमीसन₹15 करोड़ (RCB, 2021)₹1 करोड़ (CSK, 2023)₹14 करोड़
मिचेल स्टार्क₹24.75 करोड़ (KKR, 2024)₹11.75 करोड़ (DC, 2025)₹13 करोड़
लियाम लिविंगस्टोन₹14 करोड़ (PBKS, 2021)₹1.5 करोड़ (MI, 2023)₹12.5 करोड़
ऋषभ पंत₹27 करोड़ (LSG, 2025)₹15 करोड़ (DC, 2026)₹12 करोड़

Related Post