आईपीएल 2025 का 52 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में काफी कुछ देखने को मिला रहा है। विराट कोहली और खलील अहमद की आँखों ही आँखों में तीखी नोकझोंक के बाद Romario Shepherd का जलवा देखने को मिला।
Romario Shepherd ने 14 गेंदों पर 53 रन जड़ दिए। जिसमे 32 रन उन्होंने खलील अहमद के एक ओवर में बनाया थे। बता दे, खलील ने कोहली का कैच करने के बाद बेहद ही खतरनाक अंदाज में जश्न मनाया था। जिसका बदला Romario Shepherd ने लिया। उन्होंने खलील अहमद का करियर खत्म करने वाला काम कर दिया। खलील अहमद ने अपने 3 ओवर में 65 रन दे डाले।
इससे पहले खलील अहमद का सामना विराट कोहली से हुआ था। कोहली ने खलील की दो गेंदे खेली और दोनों गेंदों पर उन्होंने छक्के जड़ दिए। इसके बाद धोनी ने उन्हें ओवर नहीं दिया। धोनी ने खलील को कोहली से तो बचा लिया लेकिन Romario Shepherd से बचा नहीं पाए।