IPL 2024: रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा हार्दिक की कप्तानी में खेलना

Rohit Sharma and Hardik Pandya

आईपीएल (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सभी टीमें इसके लिए तैयारी कर रही है, वहीं 5 बार विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस बार अपने फैंस को एक सदमा दिया है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की फिर से वापसी हुई और उन्हें टीम की कमान भी सौपीं गई है। दूसरी तरफ से मुंबई इंडियन को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा अब हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे। ऐसे में मुंबई लवर बेहद ही नाराज और सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

- Advertisement -

ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि रोहित के लिए उनकी कप्तानी में खेलना आसान नहीं होने वाला है, उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा, “रोहित के लिए हार्दिक की कप्तानी में खेलना आसान नहीं होने वाला है। पांड्या ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके अंदर थोड़ा स्वैग है और वे इसे मुंबई इंडियन के ड्रेसिंग रूम में भी लाना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो ये रोहित के लिए थोड़ा असहज होगा क्योंकि रोहित ने सोचा होगा कि शायद उन्हें कप्तान के रूप में एक और साल मिलेगा। इसके अलावा स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के मन में भी यही चल रहा होगा कि वे अगले सीजन से मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, इन सभी चीजों का असर हार्दिक खुद पर नहीं पड़ने देंगे।”

Related Post