कौन है क्रिकेटर माधव तिवारी ? जीवनशैली, रिकॉर्ड

Who Is Madhav Tiwari ? Cricket Career, Records, Stats

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में द‍िल्ली कैप‍िटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलते हुए 22 वर्षीय युवा ऑलराउंडर माधव त‍िवारी (Madhav Tiwari) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा गदर मचाया कि हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने पंजाब की पकड़ से मैच निकालकर दिल्ली को जबरदस्त जीत दिलाई। माधव ने 8 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में 2 भी झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारतीय क्रिकेट जगत में अब उनके प्रदर्शन की हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है। हर कोई उनके बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे है। ऐसे में माधव के बारे में पूरी जानकारी लेकर आये है।

- Advertisement -

कौन है माधव तिवारी?

भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेटर Madhav Tiwari का जन्म 28 सितंबर 2003 को मध्य प्रदेश के मऊगंज में हुआ। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट का जबरदस्त शौक है। वह मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है। उन्होंने अपनी काबिलियत से मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) में पहचान बनाई। इसके बाद उन्हें अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर खेलने का मौका मिला।

सी.के. नायडू ट्रॉफी (U-23) में माधव ने मुंबई के खिलाफ 83 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। वह मध्य प्रदेश की सीनियर घरेलू टीम में डेब्यू कर पाते उससे पहले ही चयनकर्ताओं की नजर उनपर पड़ गई और आईपीएल में एंट्री मिल गई।

यह भी पढ़ें : कौन है अजान अवैस ? क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड

- Advertisement -

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज माधव को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 40 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन में उन्हें केवल एक मात्र मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने का मिला था। इसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी ने 2026 सीजन के लिए रिटेन किया और वह एक मौके की तलाश में थे। माधव को 11 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला और उन्हें इसे लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस युवा खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी।

क्रिकेट करियर

  • IPL करियर
  • टीम: Delhi Capitals
  • IPL डेब्यू: 2025
  • 40 लाख रुपये में खरीदे गए

खेलने की शैली

  • बल्लेबाजी: Right-Handed
  • गेंदबाजी: Right-arm Fast-Medium
  • रोल: Bowling All-Rounder

रिकॉर्ड और उपलब्धियां

  • U-23 State Trophy में 80 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी
  • IPL में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में पहचान बनाई
  • दिल्ली कैपिटल्स के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में शामिल

जीवनशैली (Lifestyle)

माधव तिवारी साधारण परिवार से आते हैं और फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। सोशल मीडिया पर वह ट्रेनिंग, क्रिकेट प्रैक्टिस और फिटनेस से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

सोशल मीडिया: Instagram: @madhav_tiwari28

Related Post