क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा T20 World Cup 2026 खेलेंगे?

Virat Kohli and Rohit Sharma

टी20 वर्ल्ड कप का 9वां एडिशन 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है। इसका पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलोंबो में खेला जायेगा। सभी टीमें आगामी T20 World Cup 2026 की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं ? दोनों खिलाड़ी पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट की रीढ़ रहे हैं। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके है।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल 2026 को 39 साल के हो जाएंगे। T20 फॉर्मेट तेज रफ्तार, चुस्ती और निरंतर ऊर्जा वाला खेल है। हालांकि रोहित का अनुभव और कप्तानी कौशल बेहद मजबूत है। उन्होंने बड़े मैचों में टीम को संभालने की क्षमता दिखाई है और ICC टूर्नामेंट्स में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने की दिशा में आगे बढ़ते दिखे हैं। ऐसे में रोहित ने T20 World Cup 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से खुद को दूर कर लिया, ताकि नई पीढ़ी को तैयार किया जा सके। बता दे, ICC ने रोहित शर्मा कोमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

- Advertisement -

T20I करियर स्टैटिस्टिक्स

  • कुल मैच: 159
  • पारी: 151
  • रन: 4,231
  • सर्वाधिक स्कोर: 121*
  • बल्लेबाजी औसत : 32.05
  • स्ट्राइक रेट: लगभग 140+
  • शतक (100s): 5
  • अर्धशतक (50s): 32
  • चौके (4s): 383
  • छक्के (6s): 205
  • सर्वाधिक T20I रन बनाने वाला भारतीय (अब तक)

विराट कोहली

रन मशीन विराट कोहली 37 की उम्र चीते की रफ्तार से दौड़ते है। आज भी उनकी फिटनेस बेहद ही कमाल की है। लेकिन कोहली ने भी T20 World Cup 2024 जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। लेकिन वह इस फॉर्मेट के बेताब बादशाह रहे है। उन्होंने अपने टी20 करियर के दौरान कई बेहतरीन पारियां खेली, जो क्रिकेट के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गई।

यह भी पढ़े: 2027 Cricket World Cup में कौन करेगा भारतीय टीम के लिए कप्तानी ?

T20I करियर स्टैटिस्टिक्स

  • मैच: 125
  • रन: 4,188
  • औसत : 48.69
  • स्ट्राइक रेट (Strike Rate): 137.04
  • सबसे उच्च व्यक्तिगत स्कोर: 122*
  • शतक (100s): 1
  • अर्धशतक (50s): 38
  • चौके (4s): 369
  • छक्के (6s): 124

निष्कर्ष: दोनों खिलाड़ी T20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके है। ऐसे में रोहित और विराट का T20 World Cup 2026 खेलना संभव नहीं है।

- Advertisement -

Related Post