अर्जेंटीना और इंटर मियामी के फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) अक्सर मैदान पर कुछ ऐसा कर देते है, जिसकी चर्चा हर तरफ होने लगती है। उन्होंने अपनी खतरनाक किक से मियामी के न्यू स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक कैमरामैन का कैमरे का लेंस तोड़ दिया। यह घटना एक फैन ने अपने कैमरे में कैद कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, 12 अप्रैल, रविवार को मियामी के न्यू स्टेडियम में न्यूयॉर्क रेड बुल्स के खिलाफ मैच होने जा रहा है। मैच से पहले इंटर मियामी की टीम प्रैक्टिस कर रही है। इसी दौरान मेसी एक जोरदार किक मारते है, लेकिन फुटबॉल गोल एरिया से बाहर निकल जाती है। वहीं गोल एरिया के पीछे खड़े कैमरामैन के कैमरे से जाकर टकराती है और लेंस टूट जाता है। इसके बाद कैमरामैन लेंस चेक करने लगता है। लेकिन लेंस टूटने की वजह से काफी नुकसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें : Cristiano Ronaldo ने गर्लफ्रेंड Georgina से 10 साल बाद शादी करने के संकेत दिए
मेसी की वर्ल्ड कप पर नजर
लियोनेल मेसी ने साल 2022 में अपनी टीम को FIFA World Cup चैंपियन बनाया था। अब एक बार फिर उनकी नजर वर्ल्ड कप पर है। वह टूर्नामेंट के लिए पहले से तैयारी में जुट गए थे। खबरों के अनुसार, मेसी FIFA World Cup 2026 खेलने के बाद इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले सकते है।
