VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा सूर्यकुमार यादव जैसा जबरदस्त कैच…

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा सूर्यकुमार यादव जैसा जबरदस्त कैच...

आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार (17 जनवरी) को खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने लॉन्ग ऑन पर जबरदस्त कैच पकड़ा। सूर्यवंशी का यह कैच देखकर हर किसी को सूर्यकुमार यादव का कैच याद आ गया।

आपको बता दे, T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का बाउंड्री लाइन पर कैच लपका था, जो एक ऐतिहासिक और मैच बदलने वाला पल था। उन्होंने गेंद को हवा में उछालकर बाउंड्री के अंदर आकर पूरा किया। ऐसे ही वैभव सूर्यवंशी ने किया। सूर्यवंशी के इस कैच ने मैच का रुख पलट दिया।

- Advertisement -

मैच हाईलाइट

मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 48.4 ओवर में 238 रन बनाए। लेकिन बार-बार बारिश ने मैच में दखल दिया, जिसके चलते मैच को 29 ओवर का किया और बांग्लादेश को 165 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 146 रन सिमट गई और 18 रन से भारत ने मुकाबला अपने किया।

यह भी पढ़े : क्यों Ayush Mhatre ने बांग्लादेश के कप्तान से नहीं मिलाया हाथ?

भारत के लिए विहान मल्होत्रा ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर 4 बड़े झटके। वहीं सूर्यवंशी ने 67 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौको की मदद से 72 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 80 रन जबरदस्त पारी से स्कोर को 238 तक पहुंचाया।

- Advertisement -

Related Post