इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के लिए मिनी नीलामी अबू धाबी में हुई। इस नीलामी में कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिनमें से 77 खिलाड़ियों को खरीदा गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर सबसे बड़ा दांव खेला। उन्हें KKR ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल किया। लेकिन कैमरन ग्रीन पर KKR के आवला तीन अन्य टीमों ने भी बोली लगाई, लेकिन बाजी KKR ने मारी।
ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इसी प्राइस से मुंबई इंडियंस ने ग्रीन की बोली शुरू की थी, लेकिन मुंबई जल्दी ही पीछे हट गई, क्योंकि मिनी ऑक्शन के लिए उनके पर्स में सिर्फ 2.6 करोड़ रुपये ही बचे थे। ऐसे में टीम के मालिक आकाश अंबानी ने आगे बोली लगाना जरुरी नहीं समझा। मुंबई के बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी ग्रीन पर इंटरेस्ट दिखाया, लेकिन बड़ा पर्स न होने की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा।
KKR ने राजस्थान को 13.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें बाहर कर दिया। इसके चेन्नई सुपर किंग्स 13.80 करोड़ रुपये की बोली के साथ रेस में आ गई। बोली आगे बढ़ती रही और आंकड़ा 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। CSK ने ग्रीन पर 25 करोड़ रुपये की बोली लगा दी, लेकिन आखिर में KKR ने 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ग्रीन को खरीद लिया और CSK ने फिर बोली नहीं लगाई।
बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स की इस बोली के बाद ग्रीन ने अपने ही साथी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं ऋषभ पंत (27 करोड़) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़े: IPL Auction 2026: क्यों पृथ्वी शॉ और विजय शंकर को नहीं मिला कोई खरीददार?
करियर बैटिंग और बॉलिंग स्टैट्स (सभी फॉर्मेट)
टेस्ट मैच (रेड बॉल)
- मैच: ~34
- रन: ~1,634
- बैटिंग एवरेज: ~34.0
- अर्धशतक: 7 | शतक: 2
- उच्चतम स्कोर: 174*
- विकेट: ~36
- बॉलिंग एवरेज: ~36.58
वनडे मैच (50 ओवर)
- मैच: ~31
- रन: ~782
- बैटिंग एवरेज: ~41.16
- उच्चतम स्कोर: 118
- विकेट: ~20
- बॉलिंग एवरेज: ~39.20
T20 इंटरनेशनल
- मैच: ~21
- रन: ~521
- बैटिंग एवरेज: ~32.56
- स्ट्राइक रेट: ~160.31
- विकेट: ~12
- सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग: 3/35
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
- मैच: ~29
- रन: ~707
- बैटिंग एवरेज: ~41.59
- उच्चतम स्कोर: 100*
- विकेट: ~16
- इकोनॉमी: ~9.08
