इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में 23 जुलाई से खेला जायेगा। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पीछे है। लेकिन चौथा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को लगातार बड़े झटके लग रहे है। खबरें है कि टीम के चार खिलाड़ी चोट के चलते टीम से बाहर हो सकते है।
नीतीश कुमार रेड्डी
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के बाएं घुटने में चोट लगने से सीरीज से बाहर हो गए है। ऐसे में वह जल्द ही भारत आने वाले है।
अर्शदीप सिंह
टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक अर्शदीप सिंह के बाएं अंगूठे में चोट लगने के चलते चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में प्रैक्टिस सीजन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। मेडिकल टीम उनकी चोट पर बनाए हुए है।
ऋषभ पंत
टीम के अहम खिलाड़ी ऋषभ पंत को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। अब उनका मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना साफ़ नहीं हो पाया है।
आकाश दीप
शानदार फॉर्म में चल रहे गेंदबाज़ आकाश दीप का खेलना भी मुश्किल लग रहा है। ग्रोइन की चोट से जूझ रहे आकाश का चौथे टेस्ट में खेलना स्पष्ट नहीं हुआ है।
अंशुल कंबोज को मिली जगह
24 साल के कंबोज ने टीम में जगह बनाई है। उन्होंने हरियाणा के लिए 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट लिए हैं। वह पिछले महीने में इंग्लैंड दौरे पर गई भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़े : कब होगा Cricket Asia Cup 2025 ? इस दिन जारी होगा Schedule
चौथे टेस्ट के लिए भारतीय अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज
