क्रिकेट एशिया कप 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच रहे तनाव के बीच फंसा हुआ है। ऐसे में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) BCCI और PCB से लगातार बात कर रहा है। अब खबरें है कि 17 जुलाई को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ACC दोनों बोर्ड से बात करेगा। इस बैठक के बाद ही टूर्नामेंट को लेकर अंतिम फैसला लिया जायेगा।
भारत करेगा मेजबानी
17वें एशिया कप (Asia Cup) की मेजबानी भारत के पास है। लेकिन पाकिस्तान भारत में खेलने को तैयार नहीं। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जानें से साफ़ इंकार कर दिया था। अब पाकिस्तान भी भारत में खेलने को तैयार नहीं। ऐसे में खबरें है कि श्रीलंका में पाकिस्तान अपने सभी मैच खेलेगा।
भारत ने ACC को दी हरी झंडी
हाल ही में भारतीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में कहा, ‘भारत, पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलता रहेगा, लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी।’ ऐसे में भारत की तरफ से ACC को हरी झंडी मिल गई है।
यह भी पढ़े : Asia Cup 2025: भारत के बिना टूर्नामेंट हुआ तो ACC होगा बड़ा नुकसान
पहलगाम आतंकी हमले से तनाव हुआ ज्यादा
पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने 26 नागरिको की घर्म के आधार पर गोली कर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में सरक़ार ने भारत में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और कलाकार के सोशल मीडिया अकाउंट, यूट्यूब चैनल आदि को बैन कर दिया।
