Rohit Sharma Stand का हुआ वानखेड़े स्टेडियम में उद्घाटन

Rohit Sharma stand

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का आज उद्घाटन हो गया है। बता दें, हाल ही में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

इस खास मौके पर रोहित अपने परिवार के साथ पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस नेता शरद पवार भी मौजूद रहे। उन्होंने बटन दबा कर Rohit Sharma stand का उद्घाटन किया।

- Advertisement -

सचिन और गावस्कर की सूची में शामिल हुए रोहित

रोहित से पहले वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों का स्टैंड है। अब इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हो चूका है।

बता दें कि भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 में भी उपविजेता रही थी।

यह एक ऐसी उपलब्धि है जो भारतीय कप्तान के रूप में किसी भी मुंबई खिलाड़ी ने हासिल नहीं की।

- Advertisement -

Related Post