कोहली से चिढ़ते है बाबर आजम…. नाम सुनते ही हुए गुस्सा

Virat Kohli and Babar Azam

क्रिकेट जगत में पहले कई दफा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की तुलना भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से की जाती थी। जब बाबर की तुलना कोहली से होती थी तब उन्हें सुनने काफी अच्छा लगता था। लेकिन जैसे-जैसे उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी वैसे-वैसे वह कोहली के नाम से चिड़ने लगे। अब हाल ही में रिपोर्टर के मुँह से कोहली का नाम सुनते ही बाबर भड़क गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, इन दिनों पाकिस्तान में पीएसएल खेला जा रहा है। पेशावर ज़ल्मी के लिए कप्तानी कर रहे बाबर आजम ने बुधवार को हैदराबाद किंग्समेन को 4 विकेटों से मात दी। लेकिन किंग्समेन से मिले 146 रनों के लक्ष्य को पेशावर ज़ल्मी ने 20 ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल किया। इस दौरान बाबर ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए।

- Advertisement -

मैंने भी मैच फिनिश किए: बाबर आजम

बता दे, बाबर 15वें ओवर में आउट हो गए, तब टीम का स्कोर 116 रन ही था। इसी को लेकर एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल कर लिया। पत्रकार ने कहा कि विराट कोहली भी आपके जैसे ही शॉट ऑफ गेम खेलते हैं, लेकिन वे मैच फिनिश करने में ज्यादा सफल होते हैं। लोग उनकी तुलना आपसे करते हैं, इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं। इस पर बाबर काफी गुस्सा हो गए और कहा कि इन बातों को अपने तक ही रहने दें, तुलना बंद करें और आगे बढ़ें। यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच ​फिनिश नहीं किए हैं। अब सोशल मीडिया बाबर का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli and Babar Azam: Cricket Stats

ODIs

StatVirat KohliBabar Azam
Matches311140
Runs14,7976,501
Average58.7253.73
100s5420
Strike Rate93.8387.17

T20Is

StatVirat KohliBabar Azam
Matches125144
Runs41884596
Average48.738.95
Strike Rate137.05128.03
50s3839
100s13

Related Post