WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच (Triple H) हाल ही में अपने परिवार के साथ ग्रीस में छुट्टियां मनाते नजर आये। अब उनकी अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 56 साल के ट्रिपल एच तस्वीरों में काफी मोटे दिख रहे है।
एक समय था जब Triple H को WWE में शानदार बॉडी के लिए जाना जाता था। लेकिन WWE सुपरस्टार की बॉडी में समय और उम्र के अनुसार अब बदलाव देखने को मिल रहे है। ताजा तस्वीरों में वह शॉर्ट्स पहने हुए है और उनका पेट बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा।
वहीं पास में खड़ी उनकी पत्नी काफी फिट और बोल्ड लुक में नजर आ रही है। बता दे, लंबे समय बाद वह छुट्टियां मनाते नजर आये है। इस महीने के अंत में Raw और SmackDown का आयोजन यूरोप में होगा।
ट्रिपल एच को दिल से जुड़ी समस्याएं
आपको जानकारी में बता दे, ट्रिपल एच को दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं, जिसके कारण उन्हें WWE रिंग से रिटायर होना पड़ा। ऐसे में वह हैवी एक्सरसाइज नहीं कर पाते। लेकिन वह WWE के क्रिएटिव हेड के तौर पर अपनी सेवा दे रहे है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई फाइट जीती और WWE की दुनिया में काफी काम कमाया।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत के इस खतरनाक ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल!
यह भी पढ़ें: लिविंगस्टोन ने Rashid Khan के खिलाफ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज
