ENG vs IND-4th Test: गिल-जडेजा-सुंदर की जोड़ी ने कराया मैच ड्रॉ

Shubman Gill and KL Rahul (source: x/bcci)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच डॉ पर खत्म हुआ। पांचवें दिन कप्तान शुभमन गिल (103), रविंद्र जडेजा (107) और वाशिंगटन सुंदर (101) की शानदार शतक के दमपर पर भारतीय टीम मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रही। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 31 अगस्त को लंदन ओवल में खेला जायेगा।

मैच का सार

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। पहली पारी में भारतीय टीम ने 358 रन बनाये। जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ो ने जो रुट (150) और बेन स्टोक्स (141) के शानदार शतक के दमपर 669 रन बनाकर 311 रनों की बढ़त बनाई।

- Advertisement -

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और लगातार दो विकेट चले गए। इसके बाद केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला। राहुल (90) के आउट होने के बाद गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ शानदार शतक लगाया। शतक लगाने के बाद गिल जोफरा आर्चर का शिकार बन गए। फिर क्रीज़ पर भरोसेमंद खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की एंट्री हुई। जडेजा और सुंदर ने मिलकर इंग्लिश गेंदबाजो के पसीने छुड़ा दिए।

यह भी पढ़े : 3 साल का बैन और अब वापसी करेगा ये दिग्गज क्रिकेटर

यह भी पढ़े : Asia Cup 2025 में भारत-पाक मैच को लेकर विवाद शुरू, कहा- किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे मैच

- Advertisement -

Related Post