प्रतिबंधित लगने के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों का करियर बर्बाद हुआ। जिनमें श्रीशंत, मोहम्मद आमिर, सलमान बट्ट, मोहम्मद अजहरुद्दीन और मोहम्मद आसिफ जैसे कई क्रिकेटरो का नाम है। कुछ ही खिलाड़ी ऐसे रहे जो बैन के बाद वापसी कर पाए, बाकि का करियर बर्बाद हो गया। लेकिन 3 साल का बैन झेलने के बाद ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor) क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे है।
Brendan Taylor पर क्यों लगा बैन ?
सितंबर 2021 में ब्रेंडन एक मैच से पहले ड्रॉपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। जिसकी वजह से ICC ने उन्हें साढे 3 साल के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बैन कर दिया। लेकिन अब उनका प्रतिबंधित खत्म होने के कगार पर है।
ESPNcricinfo के अनुसार, ब्रेंडन टेलर को न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा “मैं अभी भी खेलना चाहता हूं और मुझे लगता है कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में प्रभाव डाल सकता हूं। मैं अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को देखता हूं और अगर मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर सकता हूँ, मैं 2027 वनडे विश्व कप में 41 साल का हो जाऊँगा। लेकिन इसके लिए मैं खुद को तैयार करूँगा।”
Brendon Taylor का क्रिकेट करियर
ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन ने 34 टेस्ट मैचों में 36.25 की औसत से 6 शतकों और 12 अर्द्धशतकों की मदद से 2,320 रन बनाए हैं। एकदिवसीय प्रारूप में 205 मैचों में 35.55 की औसत से 6,684 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 11 शतक और 39 अर्द्धशतक भी जड़े। वहीं टी20 में उन्होंने 45 मैचों में 3.94 की औसत से 934 रन बनाए और 6 अर्द्धशतक भी शामिल है।
यह भी पढ़े: इस दिग्गज क्रिकेटर ने भी कह दिया… Prithvi Shaw को भी बॉडी पर काम करने की जरूरत
यह भी पढ़े: कैसे देखें WCL 2025, हर मैच की फ्री में अपडेट
