इस दिग्गज क्रिकेटर ने भी कह दिया… Prithvi Shaw को भी बॉडी पर काम करने की जरूरत

इस दिग्गज क्रिकेटर ने भी कह दिया... Prithvi Shaw को भी बॉडी पर काम करने की जरूरत

आज का समय फिट रहने का है। चाहे वह आम इंसान हो या फिर एक खिलाड़ी। वैसे खिलाड़ी के तौर पर फिट रहना काफी ज्यादा जरुरी होता है। क्योंकि मैदान पर स्पोर्ट्स पर्सन को काफी ज्यादा मेहनत करनी होती है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्रेरित होकर कई खिलाड़ियों ने अपने आप को बदला है।

केविन पीटरसन ने तारीफ

अब हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने अपनी बॉडी में बदलाव कर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने 2 महीने में 17 किलो वजन कम किया। उनका यह ट्रांसफॉर्म देख क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। ऐसे में इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने उनकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X” पर जमकर तारीफ की है। लेकिन उन्होंने पृथ्वी शॉ को ऐसा ट्रांसफॉर्म करने के लिए कहा है।

- Advertisement -

शॉ को सरफराज से प्रेरणा लेनी जरूरत

पीटरसन ने X पर लिखा, “शानदार प्रयास युवा खिलाड़ी। बहुत बधाई। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि ये और ज्यादा बेहतर होने के साथ-साथ इसका असर मैदान पर भी लगातार अच्छे प्रदर्शन के तौर पर भी दिखेगा। तुमने अपनी प्राथतमिकताओ को पहचाना ये बात मुझे पसंद आई। क्या कोई ये कृप्या कर पृथ्वी शॉ को दिखा सकता है। ये किया जा सकता है। मजबूत शरीर मजबूत दिमाग।”

उन्होंने सीधे शब्दों पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से में कहा, आप भी ऐसा कर सकते है। बता दें, आईपीएल 2025 में पृथ्वी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी फिटनेस और परफॉरमेंस रही। उन्होंने अपनी कप्तानी में साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप भारतीय टीम को जीताया था। इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार डेब्यू किया, लेकिन धीरे-धीरे उनके ख़राब प्रदर्शन के चलते टीम और फिर बाद में आईपीएल से भी बाहर हो गए।

आपको जानकारी में बता दे, 27 साल के सरफराज खान भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैच में 371 रन चुके हैं। वह टीम वापसी की पूरी तैयारी कर रहे है।

- Advertisement -

यह भी पढ़े: कैसे देखें WCL 2025, हर मैच की फ्री में अपडेट

यह भी पढ़े: जानिए कैसी है Emirates Old Trafford Manchester की पिच और मौसम

Related Post