जानिए कैसी है Emirates Old Trafford Manchester की पिच और मौसम

Emirates Old Trafford Manchester

चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की निगाहें जीत पर है। भारत अगर यह मैच नहीं जीत पाती है तो वह सीरीज भी हार जाएगी। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए काफी अहम मुकाबला होने वाला है। जी हाँ, मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले इस मैच पर हर किसी की नजर है। यहां तक कि मैनचेस्टर फुटबॉल टीम भी इस मैच में दिलचस्पी ले रहा है।

दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने मैनचेस्टर फुटबॉल टीम के दिग्गजों से मुलाकात की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़ी बातें साझा की। वैसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्सर मैदान पर फुटबॉल खेलते नजर आते रहते है। लेकिन फुटबॉल के खिलाड़ी क्रिकेट खेलते काफी कम दिखते है। खैर ये हमारे के लिए इतना जरुरी नहीं जितना अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान के बारे में जानना।

- Advertisement -

हम यहां मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford Manchester) क्रिकेट मैदान के बारे में जाएंगे। यह मैदान बल्लेबाज़ी के लिए उपयुक्त है या फिर गेंदबाजों के लिए –

अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर एक नज़र

स्टेडियम का नाम एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड
स्थान, देश मैनचेस्टर, इंग्लैंड
स्थापना1857
स्टैंड के नाम सर एलेक्स फर्ग्यूसन (उत्तर), पूर्व, सर बॉबी चार्लटन (दक्षिण) और पश्चिम स्टैंड
बैठने की क्षमता 50,000

टेस्ट मैच के आँकड़े

कुल टेस्ट मैच86
पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच32
पहले गेंदबाजी करके जीते गए मैच17
पहली पारी का औसत स्कोर331
दूसरी पारी का औसत स्कोर275
तीसरी पारी का औसत स्कोर226
चौथी पारी का औसत स्कोर169
उच्चतम स्कोर656/8 (255.5 ओवर) – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड
न्यूनतम स्कोर58/10 (21.4 ओवर) – भारत vs इंग्लैंड

अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड पिच रिपोर्ट (Emirates Old Trafford Pitch Report)

वैसे तो पिच पर स्कोर के बारे में हमने आपको एक टेबल के जरिए बता दिया है। लेकिन यहां का मौसम बड़ा ही बईमान है। इस मैदान पर बादल छाए रहते है। जिसके चलते पिच में अक्सर नमी बनी रहती है। यह पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी कारगर साबित रहती है। यहां सही उछाल और स्ट्रोक खेलने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं।

यह भी पढ़े : ENG vs IND: चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को 4 बड़े झटके, गिल की बढ़ी मुश्किलें

- Advertisement -

खेल की शुरुआत में, तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ मदद मिलने की संभावना रहती, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, यह विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए तैयार हो जाती है। ऐसे में बल्लेबाजों यहां समय लेकर खेलना होता है।

ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर पिछले 5 टेस्ट मैचों की सभी 4 पारियों के औसत स्कोर इस प्रकार हैं:

  1. टेस्ट मैच की पहली पारी का औसत स्कोर – 404 रन
  2. टेस्ट मैच की दूसरी पारी का औसत स्कोर – 244 रन
  3. टेस्ट मैच तीसरी पारी का औसत स्कोर – 195 रन
  4. टेस्ट मैच की चौथी पारी का औसत स्कोर – 200 रन

Related Post