44 की उम्र फिर प्रेग्नेंट हुई टेनिस की ये सबसे खूबसूरत खिलाड़ी

अन्ना कुर्निकोवा (Anna Kournikova) ने अपनी चौथी प्रेग्नेंसी की खबर देकर हर किसी को हैरान कर दिया। कुर्निकोवा अपने पार्टनर और मशहूर स्पैनिश सिंगर एनरिके इग्लेसियस (50) के साथ चौथे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं।

Anna Kournikova

टेनिस की कई खूबसूरत खिलाड़ियों ने अपने खेल के साथ-साथ दिलकश अदाओं से भी करोड़ों फैंस का दिल जीता। आज हम आपको एक ऐसी ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है, जो कभी अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में रहती थी। लेकिन अब वह 44 साल की उम्र में चौथी बार मां बनने जा रही है।

ग्लैमरस एक्स-टेनिस स्टार अन्ना कुर्निकोवा (Anna Kournikova) ने अपनी चौथी प्रेग्नेंसी की खबर देकर हर किसी को हैरान कर दिया। कुर्निकोवा अपने पार्टनर और मशहूर स्पैनिश सिंगर एनरिके इग्लेसियस (50) के साथ चौथे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। स्पैनिश मैगजीन Hola के अनुसार, वह पहले से ही प्रेग्नेंसी के बीच के चरण में हैं और उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है।

- Advertisement -

तीन बच्चों की पहले से हैं मां

14 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस खेलने वाली रूसी स्टार कुर्निकोवा और एनरिके पहले से तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। लेकिन अब वह 44 की उम्र फिर से प्रेग्नेंट है।

कोर्ट से शोहरत, मॉडलिंग से ग्लैमर

कुर्निकोवा ने सिंगल्स में ग्रैंड स्लैम खिताब न जीत सकीं, लेकिन मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर 1999 और 2002 में ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स खिताब जीता। साल 2002 में उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया था, जिसमें उन्होंने ब्रिटनी स्पीयर्स और जेनिफर लोपेज जैसी स्टार्स को पीछे छोड़ा था। 2010 में उन्हें अब तक की सबसे ग्लैमरस टेनिस प्लेयर के खिताब से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़े:  Cristiano Ronaldo ने गर्लफ्रेंड Georgina से 10 साल बाद शादी करने के संकेत दिए

- Advertisement -

2001 से एनरिके के साथ लव स्टोरी

कुर्निकोवा और एनरिके की मुलाकात 2001 में उनके हिट गाने Escape के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी। ऑन-स्क्रीन उनकी हॉट केमिस्ट्री ने ही रियल लाइफ में प्यार की शुरुआत की। तब से दोनों साथ हैं और पिछले दो दशकों से मियामी में रह रहे हैं। इस साल कपल ने मियामी बीच के Bay Point इलाके में करीब 6.5 मिलियन डॉलर (लगभग 54 करोड़ रुपये) का शानदार घर खरीदा है।

Related Post