रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच ड्रॉ रहा। फाइनल मैच ड्रॉ होने के बावजूद जम्मू कश्मीर की टीम को चैंपियन घोषित किया गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर ने पहली रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। तो चलिए जानते है BCCI का नियम –
मुकाबले में जम्मू और कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की पहली पारी 293 रनों पर ऑलआउट हो गई और कश्मीर को 291 रन की बड़ी बढ़त मिली। यहीं तय हो गया था कि अगर मुकाबला ड्रॉ हुआ तो विजेता जम्मू और कश्मीर को घोषित किया जायेगा।
पांचवें और अंतिम दिन दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए, लेकिन मैच ड्रॉ हो गया। बीसीसीआई के नियम के अनुसार जो टीम पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम चैंपियन बनती है। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर ने अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक के छक्के से टूटी LED स्कोरबोर्ड स्क्रीन, ICC को हुआ बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें: कौन हैं J&K के रणजी स्टार Paras Dogra? 10,000+ रन और 25 साल का सफर
जम्मू-कश्मीर का जबरदस्त प्रदर्शन
पहली पारी में जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंडीर (121) ने शतकीय पारी खेली। उनके अलावा पारस डोगरा (70), अब्दुल समद (61), कन्हैया वधावन (70) और साहिल लोत्रा (72) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 584 रन तक पहुंचाया। दूसरी तरफ गेंदबाजी में एक बार फिर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाते हुए 5 विकेट झकते। सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने 2-2 विकेट लिए। 1 विकेट साहिल लोत्रा को भी मिला। वहीं कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल (160) ने शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बढ़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम 293 रन पर सिमट गई।
