ENG vs IND 4th Test: इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा मेनचेस्टर टेस्ट मैच ड्रॉ पर जरूर खत्म हुआ हो, लेकिन पांचवें दिन मैदान पर काफी कुछ दिन देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते है, लेकिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से हाथ नहीं मिलाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस शानदार प्रतिक्रिया दे रहे है।
दरअसल, पांचवे दिन भारत का स्कोर 4 विकेट पर 386 रन और 75 रनों की लीड हासिल कर ली थी। मैच धीरे-धीरे ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था। क्रीज़ पर रविंद्र जडेजा 89 और वाशिंगटन सुंदर 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। मलतब दोनों बल्लेबाज़ शतक के करीब थे। ड्रिंक ब्रेक होते ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जडेजा की तरफ हाथ मिलाने के लिए। स्टोक्स को अंदाजा हो गया था मैच अब हाथ से गया और ड्रॉ पर खत्म करते है। लेकिन जडेजा ने हाथ मिलाने से मना कर दिया।
जडेजा का शतक होते ही फिर इंग्लैंड को लगा अब मैच खत्म करते है। लेकिन दूसरी तरफ सुंदर का शतक नहीं हुआ था। इसके बाद बेन स्टोक्स काफी नाराज हो गए। भारतीय टीम ने सुंदर का शतक होने के बाद ही मैच खत्म किया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टोक्स ने सुंदर और जडेजा से हाथ नहीं मिलाया और आगे चले गए।
मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा, ‘ मैं टीम की बल्लेबाजी से काफी खुश हूं। पिछले कुछ दिन से हमपर दबाव था। लेकिन मुश्किल समय में हमने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन विकेट रोकते हुए हम चाहते थे कि बल्लेबाजी से जितना मैच को लंबा खिंच सके खींचे और हम यह करने में कामयाब हुए।‘
गिल ने स्टोक्स द्वारा हाथ न मिलाने पर कहा, ‘जडेजा और वाशिंगटन वहां शतक के हकदार थे। हम चाहते थे दोनों बल्लेबाज शतक पूरा कर ले, उसके बाद हम खेल खत्म करने लिए तैयार है।’
