कौन हैं J&K के रणजी स्टार Paras Dogra? 10,000+ रन और 25 साल का सफर

कौन हैं J&K के रणजी स्टार Paras Dogra? 10,000+ रन और 25 साल का सफर

जम्मू और कश्मीर की टीम को 67 साल के लंबे इंतजार के बाद रणजी ट्रॉफी दिलाने वाले पारस डोगरा (Paras Dogra) की चर्चा हर तरफ जमकर हो रही है। 41 साल के पारस ने कर्णाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतकर जम्मू और कश्मीर को पहली ट्रॉफी दिलाकर इतिहास रच दिया है। अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है –

25 साल का अनुभव और 10,000+ रन

पारस डोगरा का जन्म 19 नवंबर 1984 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हुआ। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू साल 2001/2002 में किया। उन्होंने जम्मू और कश्मीर को यहां तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। पारस ने फर्स्ट क्लास में 153 मैचों में 47.97 की औसत से 10603 रन जड़े है। इस दौरान उन्होंने 37 अर्धशतक और 34 शतक भी लगाए है। फर्स्ट क्लास में उनका सर्वाधिक स्कोर 253 रन रहा है। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 130 मैचों में 21 अर्धशतक और 6 शतकों की मदद से 3751 रन बनाए है। पारस डोगरा को फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 25 सालों का एक्सपीरियंस है।

- Advertisement -

आईपीएल भी खेला

पारस डोगरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी भी खेल चुके है। उन्होंने अपना पहला मैच आईपीएल 2009/10 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला। वह पंजाब किंग्स के लिए 3 और KKR के लिए एक मैच खेल चुके है। उन्होंने आईपीएल में कुल 13 मैचों में 11.54 औसत से 127 रन बनाये है।

यह भी पढ़ें: साहिबजादा फरहान बने एक T20 World Cup में दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी

रणजी में खतरनाक प्रदर्शन

बता दे, कप्तान परास डोगरा के नेतृत्व वाली जम्मू और कश्मीर टीम ने आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को हराकर अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। फाइनल मैच में जम्मू और कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते 584 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की पहली पारी 293 रनों पर ऑलआउट हो गई और कश्मीर को 291 रन की बढ़ी बढ़त मिली।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: फाइनल ड्रॉ होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर ने जीती रणजी ट्रॉफी, जानें नियम

पांचवें और अंतिम दिन दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए, लेकिन दोनों टीम के कप्तान ड्रॉ पर सहमत हुए। इसके बाद बीसीसीआई के नियम के अनुसार जो टीम पहली पारी में बढ़त बना ले वह वाली टीम चैंपियन बनती है। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर ने अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

Related Post