वेस्टइंडीज क्रिकेट ने आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है। दो बार की चैंपियन टीम ने कई जबरदस्त खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है। इनमें एक नाम आंद्रे रसेल भी शामिल है।
लेकिन आपको जानकारी में बता दे, आंद्रे रसेल (Andre Russell) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 17 जुलाई 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। इसलिए उन्हें टी20 विश्व कप 2026 की वेस्टइंडीज टीम में शामिल नहीं किया गया।
आंद्रे रसेल का T20I क्रिकेट करियर
रसेल ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में कई खतरनाक पारियां खेली। उन्होंने अपने दमपर पर टीम को कई बार मुसीबत से निकाला। रसेल ने अपने करियर में 86 टी20 पारियों में 163.80 के स्ट्राइक रेट से 1122 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 61 विकेट अपने नाम किये।
यह भी पढ़े : T20 WC 2026 में किसी भी टीम के ऊपर काल बनकर टूटेंगे भारत के 5 बल्लेबाज
टी20 विश्व कप 2026 के लिए वेस्ट इंडीज की टीम
शाई होप (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।
यह भी पढ़े : …जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी चेक करने लगे अभिषेक शर्मा का बैट
FAQs Section
Q1. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए वेस्ट इंडीज की टीम में आंद्रे रसेल क्यों शामिल नहीं हैं?
Ans – रसेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए वे टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
