भारतीय टीम ने तीसरा गुवाहाटी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेटों से जीतकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 153 रन पर रोक दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य का हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। एक तरफ ईशान ने 13 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौको की मदद से 28 रन बनाये। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 5 छक्के और 7 चौको से नाबाद 68 रन जड़े। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कहां पीछे रहने वाले थे और उन्होंने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
T20I में भारतीय द्वारा सबसे तेज़ फिफ्टी:
- युवराज सिंह – 12 गेंदें
- अभिषेक शर्मा – 14 गेंदें
- हार्दिक पांड्या – 16 गेंदें
- अभिषेक शर्मा – 17 गेंदें
- केएल राहुल – 18 गेंदें
- सूर्यकुमार यादव – 18 गेंदें
मैच के बाद चेक किया अभिषेक का बैट
मुकाबला खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जब ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तब न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी उनका बैट चेक करने लगे। फिर अभिषेक भी हसने लगे। यह पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां फैंस अपने-अपने रिक्शन दे रहे है।
सैमसन ने बढ़ाई भारत की टेंशन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन न्यूजीलैंड सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप नजर आ रहे है। वह तीन मैचों में कुल 16 रन बना पाए है। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान और सेलेक्टर्स उनकी फॉर्म को लेकर चिंता में आ गए है। क्योंकि संजू टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा है।
यह भी पढ़े : 23 साल के ख्वाजा नफे को पाकिस्तान की T20 World Cup टीम में मिली जगह…
