Glenn Maxwell ने मेलबर्न स्टार्स के साथ दो साल की नई डील साइन की

Glenn Maxwell

बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 का खिताब Perth Scorchers ने Sydney Sixers को 6 विकेटों से हराकर अपने नाम किया। Perth Scorchers का यह छठा बीबीएल खिताब है। टूर्नामेंट खत्म होते ही ऑस्ट्रेलिया टीम के तूफानी बल्लेबाज ग्लेंन मैक्सवेल ने एक बड़ा फैसला लिया है। मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) के साथ दो साल का नया करार किया है।

37 वर्षीय मैक्सवेल का मेलबर्न स्टार्स के साथ अनुबंध बीबीएल 15 के अंत तक खत्म हो रहा था। ऐसे में मैक्सवेल ने हरी जर्सी में अपने अनुबंध को दो सालों के लिए ओर बढ़ाने का फैसला किया।

- Advertisement -

मेलबर्न स्टार्स ने इस सीजन का समापन पॉइंट टेबल के चौथे स्थान पर किया। वहीं टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेंन मैक्सवेल इस सीजन में बल्ले और गेंद से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने इस सीजन के 11 मैचों में 15.20 की औसत से मात्र 76 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 39 रहा। मैक्सवेल जिस बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते है, वैसा उनके द्वारा इस सीजन में प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

यह भी पढ़े : …जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी चेक करने लगे अभिषेक शर्मा का बैट

वहीं मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते हुए 123 मैचों में 35.08 की औसत से 3193 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 21 अर्धशतक जड़े। वह मेलबर्न स्टार्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूचि में दूसरे नंबर है। उनसे पहले मार्कस स्टोइनिस (3240) है।

- Advertisement -

Related Post

TAGGED: