ये कैसा शॉट! हरमनप्रीत कौर ने अपने ही हेलमेट पर मारी गेंद

ये कैसा शॉट! हरमनप्रीत कौर ने अपने ही हेलमेट पर मारी गेंद

ऑस्ट्रेलिया और भारत महिला (AUSW vs INDW) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला होबार्ट के बेलरिव ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रनों का लक्ष्य मेजबान टीम के सामने रखा। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 ओवर में दो विकेट खोकर 151 रन बना लिए है।

लेकिन यह मुकाबला भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के शॉट की वजह से ज्यादा चर्चा में है। भारत की पारी के दौरान हरमनप्रीत ने एक ऐसा शॉट खेला जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने मेगन शुट्ट (Megan Schutt) की गेंद पर हरमनप्रीत ने स्कूप शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनके ही हेलमेट पर जा लगी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

बता दे, उन्होंने 70 गेंदों पर एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। उनके अलावा प्रतीक रावल (52) ने भी अर्धशतक जड़ा। वहीं स्मृति मंधाना (31), काश्वी गौतम (25) और ऋचा घोष (22) ने छोटी पारियां खेली।

ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

कंगारू महिला टीम दूसरे वनडे मुकाबले में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट खोकर 151 रन बना लिए है। अब उसे 100 रन की और जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है।

Related Post