Asia Cup 2025 में भारत-पाक मैच को लेकर विवाद शुरू, कहा- किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे मैच

India vs Pakistan

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने आगामी 17वें एशिया कप (Asia Cup) को शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली बार टूर्नामेंट में 8 टीमें एक दूसरे से भिड़ेगी। भारत की मेजबानी में टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारी में जुट गई है।

वहीं टूर्नामेंट का सबसे अहम भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को होगा। दोनों टीमें ग्रुप A में है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगी। लेकिन अभी तक ACC ने होने वाले मैचों को लेकर स्टेडियम का ऐलान नहीं किया है।

- Advertisement -

ग्रुप A – भारत, पाकिस्तान, ओमान और मेज़बान यूएई
ग्रुप B – बांग्लादेश, हांगकांग, अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका

पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर फैंस नाराज

सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर काफी ज्यादा नाराज है। फैंस ने मोदी सरकार और BCCI को टारगेट करते हुए लिखा, “तो क्या ये मान लिया जाए देशभक्ति, आतंकवाद का विरोध और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की बातें सिर्फ जुमला है ?”

शिवसेना UBT और कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत और शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच का कड़ा विरोध करते हुए सरकार की नाकामी पर हमला बोला। कहा, “पाकिस्तान के साथ किसी भी कीमत पर मैच नहीं होने देंगे, BCCI को शर्म आनी चाहिए।”

- Advertisement -

प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार पर हमला कहा, “हमने उनको भारत में बैन कर दिया, ट्वीटर पर बैन कर दिया। अब सरकार ने किस आधार पर BCCI को इजाजत दे दी। पूरा देश भारत-पाक मैच का कड़ा विरोध करेगा।

भारत-पाक के बीच तनाव

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिको की जाने चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में सरक़ार ने भारत में पाकिस्तानी कलाकार और सोशल मीडिया अकाउंट, यूट्यूब चैनल आदि को बैन कर दिया।

यह भी पढ़े : 3 साल का बैन और अब वापसी करेगा ये दिग्गज क्रिकेटर

यह भी पढ़े : ENG vs IND-4th Test: क्या चौथा मैच होगा ड्रॉ ? KL राहुल-गिल ने दिए संकेत

Related Post

TAGGED: