इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में मेजबान टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 669 रन बनाए और 311 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। विशाल लक्ष्य को देखते हुए भारतीय टीम पर हार का खतरा भी मंडराने लगा है।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए है। क्रिस वोक्स यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को आउट कर भारत की राह मुश्किल कर दी। KL राहुल 87 और कप्तान शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है।
क्या हो सकता है पांचवें दिन
भारत के पास ड्रॉ का मौका: भारतीय टीम की परिस्थिति को देखते हुए मैच जीतना तो काफी ज्यादा मुश्किल लग रहा है। लेकिन उसके पास मैच ड्रॉ कराने का मौका है। पांचवे दिन भारतीय बल्लेबाजों को विकेट बचा कर खेलना होगा।
इंग्लैंड की विकेट पर नजर : इंग्लिश गेंदबाजों की नजर विकेट पर है। वह भारतीय टीम को जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेगी। अगर इंग्लैंड गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए तो मैच ड्रॉ पर खत्म होगा।
वहीं दूसरी तरफ अगर भारत दूसरी पारी में लगभग 450 का स्कोर बना लेता है तो इंग्लैंड दूसरी पारी में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा। इंग्लिश बल्लेबाज काफी शानदार फॉर्म में है। क्योंकि भारतीय गेंदबाजों की तरफ से इस मैच कोई खास गेंदबाजी नहीं हुई।
यह भी पढ़े : 3 साल का बैन और अब वापसी करेगा ये दिग्गज क्रिकेटर
यह भी पढ़े : जानिए कैसी है Emirates Old Trafford Manchester की पिच और मौसम
