Harry Brook तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बने

Harry Brook

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेटों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी पक्की कर ली है। इस मैच में इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने शतक जड़ने के बाद अपने नाम कुछ रिकार्ड्स दर्ज भी किये है। जिनकी चर्चा अब क्रिकेट जगत में जोरों पर है।

बने तीसरे बल्लेबाज

हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए है। उनसे पहले जोस बटलर और डेविड मलान यह कारनामा कर चुके है। ब्रूक ने टेस्ट में 10, वनडे में 3 और टी20 में एक शतक जड़ा है।

- Advertisement -

ब्रूक का रिकॉर्ड शतक

हैरी ब्रूक कप्तान के तौर पर मेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों पर 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। इससे पहले कप्तान क्रिस गेल का सबसे बड़ा स्कोर 98 रन था, जो उन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ बनाया था।

यह भी पढ़ें : Shikhar Dhawan शादी के बाद हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

यह भी पढ़ें : NZ vs SL: न्यूजीलैंड दमदार प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंचा…

- Advertisement -

इंग्लैंड के लिए नया रिकॉर्ड

अब हैरी ब्रूक इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए है जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा। टी20 वर्ल्ड कप में एलेक्स हेल्स और जोस बटलर भी शतक जड़ चुके है। एलेक्स हेल्स ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 116* रन बनाए। वहीं जोस बटलर ने भी श्रीलंका के खिलाफ 2021 में 101* रन की नाबाद पारी खेली थी।

Related Post