टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका (NZ vs SL) को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है। मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 168 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 107 रन ही बना पाई और न्यूजीलैंड ने 61 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
मिशेल सेंटनर ने खेली कप्तानी पारी
न्यूजीलैंड टीम एक समय रन बनाने के लिए झूझती नजर आ रही थी। कीवी टीम के 16 ओवर में 84 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। इसके बाद कप्तान मिशेल सेंटनर और मार्क चैपमैन के बीच 7वें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 70 रन की बड़ी साझेदारी हुई। इस साझेदारी से टीम का स्कोर 168 रनों तक पहुंचा। सेंटनर ने 26 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 47 रन की अहम पारी खेली। दूसरी तरफ चैपमैन ने 31 रनों का बड़ा योगदान दिया।
रचिन रवींद्र का जबरदस्त प्रदर्शन
मैट हेनरी ने पहली गेंद पर पथुम निसानका को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रचिन रवींद्र ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 4 बड़े झटके।
ट्रॉफी पर नजर
कीवी टीम की नजर अब सेमीफाइनल पर है। साल 2021 में न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार न्यूजीलैंड पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: भारत ने T20 World Cup में अपने नाम दर्ज किये ये जबरदस्त नए रिकार्ड्स
स्कोरकार्ड
- न्यूजीलैंड – 168/7(20)
- श्रीलंका – 107/8(20)
- प्लेयर ऑफ़ द मैच – रचिन रवींद्र
