भारत ने T20 World Cup में अपने नाम दर्ज किये ये जबरदस्त नए रिकार्ड्स

Team India

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सातवें सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब भारत का सामना वेस्टइंडीज से 1 मार्च को होगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। लेकिन जिम्बाब्वे से मैच जीतने के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने नाम नए रिकार्ड्स दर्ज कर लिए है।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के जड़े। इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

- Advertisement -

बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2007 में 218 रन बनाए थे। डरबन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 18 रनों से मात दी थी।

टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन

इस मैच में भारत (256/4) और जिम्बाब्वे (184/6) ने मिलकर टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में दूसरा सबसे बड़ा टोटल 440 रन बनाया है। पहले नंबर पर यह रिकॉर्ड इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के नाम है। साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका (229/4) और इंग्लैंड (230/8) ने कुल 459 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: Shikhar Dhawan शादी के बाद हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

- Advertisement -

भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत

टी20 वर्ल्ड कप में यह भारत की 72 से तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ 2026 T20 WC में पहली बड़ी 93 रन से जीत दर्ज की थी। साल 2012 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड दूसरी 90 रनों से बड़ी जीत अपने नाम की थी।

Related Post