T20 ने क्रिकेट को एक नया रोमांच दिया है। साल 2007 से शुरू हुए ICC T20 World Cup ने इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी सामने आए, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। कई ऐसे रिकॉर्ड है जो इस टूर्नामेंट के 9 सीजन पूरे होने के बाद भी कायम है। आज हम आपको इस आर्टिकल में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करेंगे।
T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
जब भी T20 World Cup के रन मशीन की बात होती है, सबसे पहला नाम आता है Virat Kohli का।
विराट कोहली (भारत)
- मैच: 35
- रन: 1292
- अर्धशतक: 15
- औसत: 58.72
- स्ट्राइक रेट: 128.81
- सर्वाधिक स्कोर: 89*
विराट कोहली ने T20 World Cup में कई मैच भारत को अकेले दम पर जिताए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ज़्यादातर रन बड़े मुकाबलों और दबाव की स्थिति में बनाए हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी पारियों को आज भी याद किया जाता है। कोहली वो पारियां क्रिकेट इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गई।
अन्य टॉप रन स्कोरर
- Rohit Sharma – इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत को साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा का नाम शामिल है। उन्होंने 47 पारियों में 12 अर्धशतकों की मदद से 1220 रन बनाए।
- Mahela Jayawardene – श्रीलंका के दिग्गज, जिन्होंने लंबे समय तक यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा। उन्होंने 31 पारियों में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1016 रन बनाये।
T20 World Cup में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
T20 फॉर्मेट बल्लेबाज़ों का माना जाता है, लेकिन कुछ गेंदबाज़ों ने यहां भी अपना दबदबा कायम रखा।
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
- विकेट: 50
- मैच: 43
- इकॉनमी: 6.86
Shakib Al Hasan टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। उन्होंने लगभग हर सीजन में बांग्लादेश के लिए विकेट चटकाए हैं।
अन्य प्रमुख विकेट टेकर
- Shahid Afridi – विकेट: 39, मैच: 34, इकॉनमी: 6.71
- Lasith Malinga – विकेट: 38, मैच: 31, इकॉनमी: 7.43
T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
छक्के T20 क्रिकेट की जान होते हैं, और World Cup में कुछ बल्लेबाज़ों ने गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की है।
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
- छक्के: 63
- मैच: 33
Chris Gayle को यूं ही “Universe Boss” नहीं कहा जाता। उन्होंने T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ उनका तूफानी अंदाज़ आज भी फैंस नहीं भूलते।
अन्य बड़े छक्का हिटर
- Rohit Sharma – छक्के: 50, मैच: 47
- Glenn Maxwell – छक्के: 43, मैच: 35
बदलते रिकॉर्ड और आने वाला भविष्य
हर नए T20 World Cup के साथ रिकॉर्ड टूटते और बनते रहते हैं। नए खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर और हार्दिक पांड्या आने वाले समय में इन लिस्ट्स को हिला सकते हैं। जोस बटलर एक ऐसे खिलाड़ी है, जो इन सभी रिकार्ड्स के काफी नजदीक है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉप 3 बल्लेबाजों में शामिल हो सकते है।
यह भी पढ़ें: India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कौन है ज्यादा मजबूत?
निष्कर्ष
T20 World Cup सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि क्रिकेट का महाकुंभ है, जहां रन, विकेट और छक्के इतिहास बनाते हैं।
- रन में विराट कोहली की बादशाहत
- विकेट में शाकिब अल हसन की निरंतरता
- छक्कों में क्रिस गेल का तूफान
ये सभी रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट की रोमांचक कहानी को और खास बनाते हैं। आने वाले संस्करणों में देखना दिलचस्प होगा कि कौन से नए सितारे इन दिग्गजों को चुनौती देते हैं।
