ICC Men’s T20 World Cup 2026 शुरू होने में मात्र 6 दिन बचे है। लेकिन पाकिस्तान की नौटंकी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। जर्सी लॉन्चिंग इवेंट कैंसिल करने बाद अब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया। जी हाँ, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा तो बना रहना चाहता है, लेकिन भारत के खिलाफ खेलना नहीं चाहता।
भारत और पाकिस्तान के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। इसकी जानकारी पाक सरकार ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से दी।
पाकिस्तान सरकार ने पोस्ट में लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, लेकिन भारत के खिलाफ तय मैच नहीं खेला जाएगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की अहम बैठक के कुछ ही मिनटों बाद आई।”
आपको जानकारी में इससे पहले पीसीबी चीफ mohsin naqvi ने संकेत दिए थे कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना या नहीं। यह सरकार पर निर्भर करता है। अब पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।
ICC पर दबाव बनाना चाहता है पाकिस्तान
पाकिस्तान अपने इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर दबाव बनाना चाहता है। माना जा रहा है कि यह कदम ICC को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा है। बता दे, बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किये जाने पर मोहसिन नकवी ने ICC ने तब दोहरे रवैये का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि बीसीसीआई के प्रभाव में ICC ने बांग्लादेश के खिलाफ फैसला लिया।
ICC को नहीं मिली लिखित जानकारी
सूत्रों के मुताबिक आईसीसी को अब तक इस मामले में PCB की तरफ से अभी तक कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है। आईसीसी तब ही प्रतिक्रिया देगा जब उसे आधिकारिक सूचना मिलेगी।
