T20 WC 2026: श्रीलंका तय करेगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल सफर

T20 WC 2026: श्रीलंका तय करेगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल सफर

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जबरदस्त रोमांच भर दिया है। अब ग्रुप 2 में श्रीलंका तय करेगा कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा। क्योंकि अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की किस्मत श्रीलंका के हाथों में है।

जानें पूरा समीकरण

ग्रुप 2 में इंग्लैंड सभी तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। लेकिन श्रीलंका और पाकिस्तान का एक मुकाबला बचा हुआ है। जबकि न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: भारत ने T20 World Cup में अपने नाम दर्ज किये ये जबरदस्त नए रिकार्ड्स

पाकिस्तान को सेमीफइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच 65 रन से जीतना होगा। अगर वह पहले बल्लेबाजी करता है तो। वहीं श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करता है तो फिर पाकिस्तान को 13.3 ओवर से पहले लक्ष्य को हासिल करना होगा। अगर पाकिस्तान यह मुकाबला हार जाता है, तो न्यूजीलैंड सेमीफइनल में पहुंच जायेगा। क्योंकि अभी न्यूजीलैंड का रन रेट +1.390 है। जबकि पाकिस्तान का एक अंक के साथ -0.461 है।

भारत-वेस्टइंडीज में कड़ी टक्कर

ग्रुप 1 कि बात करें तो साउथ अफ्रीका सेमीफइनल में पहुंच गया है। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को निर्णायक मुकाबला होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी वह सेमीफइनल में अपनी जगह पक्की करेगा। दोनों टीमों के बीच रन का कोई मसला नहीं आ रहा।

- Advertisement -

Related Post