T20 वर्ल्ड कप में भारत से कभी नहीं हारा न्यूजीलैंड, क्या फाइनल में टूटेगा रिकॉर्ड?

India vs New Zealand

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। न्यूजीलैण्ड को जहां अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है, वहीं भारत की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। लेकिन गौर करने वाली ये बात है कि T20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत से न्यूजीलैंड कभी नहीं हारा।

जी हाँ, T20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड तीन बार आमने-सामने हुए। तीनों बार भारत को मुँह की खानी पड़ी है। अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड यह रिकॉर्ड जारी रख पाती है या नहीं ?

- Advertisement -

T20 वर्ल्ड कप में भारत vs न्यूजीलैंड

  • 2007 (ग्रुप स्टेज): न्यूजीलैंड 10 रन से जीता
  • 2016 (सुपर 10): न्यूजीलैंड 47 रन से जीता
  • 2021 (सुपर 12): न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: फाइनल मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की कैसी होगी पिच

लेकिन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। दोनों टीमें कुल 30 बार आमने-सामने हुई है, जिनमें 18 बार भारत और 11 बार न्यूजीलैंड जीता है। जबकि एक मैच टाई हुआ था। साल 2022 से लेकर अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 टी20 मैच खेले गए, जिनमें कीवी टीम सिर्फ 2 मुकाबले अपने नाम कर सकी है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

- Advertisement -

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

Related Post