IND vs NZ: फाइनल मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की कैसी होगी पिच

IND vs ENG: फाइनल मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की कैसी होगी पिच

Men’s T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम होने जा रहा है। दोनों टीमें इस बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं स्टेडियम भी फाइनल मैच की मेजबानी के लिए तैयार खड़ा है। लेकिन हम पिच के बारे में सटीक जानकारी देने जा रहे है –

अहमदाबाद पिच की रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा ज्यादा मिलता है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी उछाल मिलती है, जिससे शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने की संभावना रहती है। वहीं, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को भी मदद मिलने लगती है। क्योंकि पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है।

- Advertisement -

यह भी पढ़े : Finn Allen ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप में भारत से कभी नहीं हारा न्यूजीलैण्ड, क्या फाइनल में टूटेगा रिकॉर्ड?

रन चेस करना मुश्किल

इस पिच पर जो टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे ज्यादा फायदा मिलता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 11 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 176 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करने को देखती है। मतलब इस मैदान पर चेज करना काफी मुश्किल है।

- Advertisement -
  • ओस (Dew Factor): इस पिच पर मार्च महीने में कुछ खास ओस की संभावना नहीं रहती। लेकिन इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता।
  • दर्शक क्षमता: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1,32,000 है। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

Related Post