न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेटों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को कीवी टीम को 169 रनों पर रोक दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य को 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
मुकाबले में टिम सीफ़र्ट (58) और फिन एलन (100) के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने मात्र 33 गेंदों पर 8 छक्के और 10 चौकों पर अपना विस्फोटक शतक पूरा किया। इसके साथ ही फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
मार्को जानसेन ने लुटाए रन
साउथ अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज मार्को जानसेन ने अपने 2.5 ओवर के स्पेल में 53 रन लुटा दिए। इस मुकाबले में जानसेन का गेंद से दमदार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। लेकिन उन्होंने टीम के लिए 30 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन जड़े।
यह भी पढ़ें : भारत ने T20 World Cup में अपने नाम दर्ज किये ये जबरदस्त नए रिकार्ड्स
यह भी पढ़ें : कोहली से चिढ़ते है बाबर आजम…. नाम सुनते ही हुए गुस्सा
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक
- फिन एलन (33) vs साउथ अफ्रीका – 2026
- क्रिस गेल (47) vs इंग्लैंड – 2016
- क्रिस गेल (50) vs साउथ अफ्रीका – 2007
- हैरी ब्रूक (50) vs पाकिस्तान – 2026
- ब्रैंडन मैक्कुलम (51) vs बांग्लादेश – 2012
