T20 WC 2026 में भारत को इन 4 टीमों से रहना होगा सावधान, उलटफेर करने में सक्षम

Team India

भारत को T20 World Cup 2026 की सबसे खतरनाक टीम माना जा रहा है। लेकिन भारतीय टीम को भी कुछ टीमों से टूर्नामेंट में बड़ा खतरा है। जी हाँ, टीम इंडिया को टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हलके में नहीं लेना चाहिए। नेपाल, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज जैसी टीमें भी उलटफेर करने में सक्षम है। लेकिन हम आपको 4 ऐसी टीमों के बारे में बताने जा रहे है, जिनसे भारत को सावधान रहने की जरूरत है।

ऑस्ट्रेलिया

टी20 वर्ल्ड कप 2021/22 विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया काफी खतरनाक है। कंगारू टीम बड़ा लक्ष्य चैस और छोटा लक्ष्य डिफेंड (बचाव) करने की भी सक्षमता रखती है। ऑस्ट्रेलिया टीम से भारत को सतर्क रहने की बेहद जरूरत है।

- Advertisement -

इंग्लैंड

दो बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंग्लैंड भी भारत पर भारी पड़ सकती है। हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, लियाम डॉसन और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी कभी भी खतरनाक साबित हो सकते है।

न्यूजीलैंड

नंबर 4 रैंकिंग न्यूजीलैंड टीम अपने प्रदर्शन से कभी भी भारत को पटखनी दे सकती है। कीवी टीम काफी शांति से हर किसी टीम को मात देने की ताकत रखती है। इसलिए कीवी टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता।

साउथ अफ्रीका

पिछले कुछ सालो में साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को हैरान किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के खिलाफ फाइनल हारने वाली साउथ अफ्रीका टीम इस बार खतरनाक अवतार में नजर आ सकती है। वहीं फाइनल में मिली हार का बदला भी साउथ अफ़्रीकी टीम भारत से ले सकती है।

- Advertisement -

यह भी पढ़े : T20 World Cup 2026 में कैसी होगी भारत की बेस्ट प्लेइंग 11

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 15 खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन

Related Post