T20 World Cup 2026 में कैसी होगी भारत की बेस्ट प्लेइंग 11

Team India

टी20 की नंबर एक भारतीय टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के लिए कमर कस ली है। स्क्वाड का ऐलान होने के बाद क्रिकेट के दिग्गज अपनी-अपनी टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11 साझा कर रहे है। ऐसे में हमारे क्रिकेट विशेषज्ञ ने भी भारत की प्लेइंग 11 तैयार की है।

लेकिन उससे पहले हम आपको बता दे, टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जायेगा।

- Advertisement -

T20 World Cup 2026 के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11

  1. अभिषेक शर्मा (बल्लेबाज)
  2. ईशान किशन (विकेटकीपर बल्लेबाज)
  3. सूर्यकुमार यादव (कप्तान/बल्लेबाज)
  4. तिलक वर्मा (बल्लेबाज)
  5. शिवम दुबे (ऑलराउंडर)
  6. हार्दिक पांड्या (ऑलराउंडर)
  7. अक्षर पटेल (उपकप्तान/ऑलराउंडर) / कुलदीप यादव (गेंदबाज)
  8. रिंकू सिंह (बल्लेबाज)
  9. जसप्रीत बुमराह (गेंदबाज)
  10. हर्षित राणा (गेंदबाज)
  11. अर्शदीप सिंह (गेंदबाज)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन को देखते हुए संजू सैमसन को हमने प्लेइंग 11 से बाहर रखा है। हमने उनकी जगह तिलक वर्मा को शामिल किया है, जो टॉप आर्डर को शायद बेहतर मजबूती देंगे। वहीं अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसी एक को टीम में चुना जा सकता है। कुलदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी महंगे नजर आये है। अक्षर पटेल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करने की अच्छी क्षमता रखते है।

यह भी पढ़े : T20 WC 2026 में भारत को इन 4 टीमों से रहना होगा सावधान, उलटफेर करने में सक्षम

ओस के चलते भी हो सकता है भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव

सर्दी का मौसम है और T20 वर्ल्ड कप में इसका असर क्रिकेट के मैदानों पर भी देखने को मिलेगा। जहां ओस की संभावना ज्यादा होगी, वहां भारत की प्लेइंग 11 में भी बदलाव देखा सकता है। ऐसी परिस्थिति में वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को टीम में देखा जा सकता है। ओस के चलते वाइट बॉल पर ग्रिप करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कलाई के स्पिनर्स काफी हद तक इसपे अपना काबू पा लेते है। वहीं पेसर्स गीली गेंद पर पकड़ नहीं होने से उनकी रफ़्तार, लाइन और लेंथ पर बुरी तरह असर पड़ता है। ओस टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों में X फ़ैक्टर साबित हो सकता है।

- Advertisement -

यह भी पढ़े : T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की सबसे मजबूत प्लेइंग 11, बाबर के बिना

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 15 खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर

Related Post