क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। ऐसा ही कुछ ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में देखने को मिला। यहां मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला टूट गया। हैरानी की बात तो ये है कि गेंद की रफ़्तार मात्र 126 KMPH की थी।
मैनचेस्टर क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। भारत की पारी के 9वें ओवर की 5वीं गेंद जायसवाल के बैट के हैंडल पर लगने से टूट गया। इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने यह गेंद 126 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार फेंकी थी।
SG कंपनी का बल्ला
जायसवाल SG कंपनी का बल्ला इस्तेमाल करते है। लेकिन बल्ला इतनी कम रफ्तार की गेंद पर टूटने के चलते चर्चा में आ गया। वैसे क्रिकेट के मैदान पर इससे पहले भी कई बल्ले टूट चुके है।
चौथे टेस्ट के लिए दोनों देशों की टीमें इस प्रकार –
भारत – यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड – जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर
यह भी पढ़े: इस दिग्गज क्रिकेटर ने भी कह दिया… Prithvi Shaw को भी बॉडी पर काम करने की जरूरत
यह भी पढ़े: कैसे देखें WCL 2025, हर मैच की फ्री में अपडेट
