Asia Cup 2025: क्या आखिरी समय पर रद्द होगा IND vs PAK मैच? इस क्रिकेटर ने दिए संकेत

Team India vs Pakistan

एशिया कप 2025 के लिए टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान करने में लगी हुई है। पाकिस्तान ने अपने जस्ते की घोषणा कर दी है। भारत कभी भी टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर सकता है। लेकिन उससे पहले एक बार फिर भारत और पाकिस्तान मैच के रद्द होने के संकेत सामने आये है।

जी हाँ, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया को खेलना चाहिए। मुझे भरोसा है कि भारत खेलेगा भी नहीं। जहां भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, भारत जीतेगा ही। लेकिन यह मैच बिल्कुल नहीं होना चाहिए। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह मुकाबला नहीं होगा।’

- Advertisement -

केदार से पहले हरभजन सिंह समते कई अन्य क्रिकेटर्स भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पाकिस्तान के साथ मैच करने की मांग कर चुके हैं।

यह भी पढ़े: यह खूबसूरत मॉडल Shreyas Iyer को मान चुकी है अपना पति….कहा – मैं उनके बच्चों की मां

आपको याद दिला दे 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म के आधार पर 25 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानो को ध्वस्त किया। इसके बाद सरहद पर दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के फिल्म स्टार और क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर दिया था। वहीं हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था।

- Advertisement -

Related Post