India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कौन है ज्यादा मजबूत?

India vs Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। हर टीम अपने-अपने खिलाड़ियों को फटाफट क्रिकेट के लिए तैयार कर रही है। टी20 के इस टूर्नामेंट में खिताब के लिए 20 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेगी, लेकिन ट्रॉफी किसी एक टीम के हाथ लगेगी और यह 8 मार्च को साफ़ हो जायेगा। इससे पहले टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। पूरे टूर्नामेंट का सबसे हाई वाल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। दोनों के बीच यह मैच 15 फरवरी को श्रीलंका में खेला जायेगा।

दोनों ही टीमें जब आमने-सामने होती है, तब फैंस के साथ-साथी खिलाड़ियों की भी सांसे ऊपर निचे हो जाती है। लेकिन इस बार पाकिस्तान को थोड़ी राहत मिली है। क्योंकि पाकिस्तान की नींद हराम करने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेल रहे है। दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके है। ऐसे में भारतीय टीम दोनों खिलाड़ियों की टी20 वर्ल्ड कप में कमी जरूर खलेगी। अब जानते है भारत और पाकिस्तान में से कौनसी टीम ज्यादा मजबूत है।

- Advertisement -

पाकिस्तान टीम

टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज पिछले कुछ समय बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। सैम अयूब, बाबर आज़म, साहिबज़ादा फरहान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ी उम्मदा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। बाबर आजम ने हाल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में मात्र एक अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा सभी मैचों में वह रन बनाने के लिए तरसते नजर आये। यहीं हाल मोहम्मद रिज़वान और साहिबज़ादा फरहान जैसे बल्लेबाजों का है। लेकिन पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप भारत जैसी टीमों को हराने की ताकत भी रखती है।

यह भी पढ़े: ईशान किशन ने तूफानी पारी से खटखटाया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का दरवाजा

टीम इंडिया

कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह जैसे बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। सूर्यकुमार और गिल ने सबसे ज्यादा बल्ले से निराश किया है। वहीं अभिषेक शर्मा ठीक ठाक पारियां खेल रहे है। हार्दिक पांड्या के वापस आने से टीम को मजबूती तो मिली लेकिन बुमराह अपनी फॉर्म नजर नहीं आ रहे है। भारत का टॉप आर्डर के साथ मिडिल आर्डर भी रन नहीं बना पा रहा। ऐसे में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है।

- Advertisement -

India vs Pakistan T20i Head-to-Head

Matches playedIndia wonPakistan wonTied / NR
161330

यह भी पढ़े: क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा T20 World Cup 2026 खेलेंगे?

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026 में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?

Related Post