भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) इन दिनों फेडरल बैंक केरला क्रिकेट लीग (KCL) 2025 खेल रहे है। उन्होंने एरीज़ कोल्लम सेलर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर कोच्चि ब्लू टाइगर्स को हारा हुआ मैच जीता दिया। लीग के 8वें मैच संजू ने 51 गेंदों पर 121 रनों की खतरनाक पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच से भी नवाजा गया।
236 रनों लक्ष्य का किया पीछा
कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एरीज़ कोल्लम सेलर्स ने विष्णु विनोद (94) और सचिन बेबी (91) की शानदार पारी के दमपर पांच विकेट पर 236 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की संजू ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने शुरू से ही तेज रन बनाना शुरू किया। संजू सैमसन ने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने इस पारी को शतक में बदल दी। 51 गेंदों पर 7 छक्के और 14 चौको की मदद से 121 रन जड़ दिए। उनकी इस पारी से टीम ने चार विकेटों से जीत दर्ज की।
पत्नी को सिखाया क्रिकेट
मैच खत्म होने के बाद वह अपनी पत्नी चारुलता रेमेश के साथ क्रिकेट खेलते नजर आये। Sanju Samson अपनी पत्नी को क्रिकेट सिखाने लगे है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फोटो पत्नी विकेट के पीछे खड़ी है और संजू बल्लेबाजी कर रहे है।
यह भी पढ़े : Asia Cup में जानिए भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी कमान
