IPL 2024 इन खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी

0
90
Indian Premier League
Indian Premier League

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सभी फ्रेंचाइजी टीमें 17वें सीजन की तैयारियों में भी जुट गई है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों का यह आखिरी सीजन भी हो सकता है। क्योंकि ये 2008 से अपनी सेवा दे रहे है, लेकिन अब बढ़ती उम्र को देखते हुए संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

पीयूष चावला

35 साल के चावला का आईपीएल करियर काफी शानदार है। उन्होंने 181 मैचों में 7.91 इकोनॉमी रेट से 179 विकेट अपने नाम किये है। वे आईपीएल में पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

अमित मिश्रा

41 साल के लेग स्पिनर अमित मिश्रा का आईपीएल करियर अब अंतिम पड़ाव पर है। उन्होंने अपने आईपीएल के करियर के दौरान 161 मैचों में 23.84 की औसत से 173 विकेट लिए है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 का है और अब वह आईपीएल 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

42 वर्षीय धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया। अब धोनी आईपीएल 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने अपने करियर में 250 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं।

दिनेश कार्तिक

37 साल के दिनेश कार्तिक फिलहाल रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर टीम को अपनी सेवा दे रहे है। 2023 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था और अब वह आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। कार्तिक अब तक आईपीएल में 242 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 25.81 की औसत और 132.71 के स्ट्राइक रेट से 4516 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़े: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा आईपीएल 2023 में अच्छा नहीं कर पाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ईशांत को 8 मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किये थे। 35 साल के ईशांत भी IPL 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने 101 मैचों में 8.11 की इकोनॉमी रेट से 83 विकेट अपने नाम किये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here