ICC Men’s T20 World Cup का 10वां सुपर-8 मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबज़ादा फरहान (100) और फखर ज़मान (84) की शानदार 176 रनों की साझेदारी से 212 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास
पाकिस्तान सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक संस्करण में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी कर ली है।
आखिर 2 ओवर में 5 विकेट
पाकिस्तान टीम का पहला विकेट 176 रन के स्कोर पर फखर ज़मान का गिरा। इसके बाद लगातार पाकिस्तान टीम के विकेट गिरते चले गए। आखिरी 2 ओवर में पाकिस्तान ने मात्र 14 रन बनाए और 5 विकेट खो दिए। जिसके चले पाकिस्तान का स्कोर 212 रनों तक पहुंच पाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि वह 240-250 रन का लक्ष्य आसानी से बना लेगी।
