वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का 14वे मुकाबले की क्रिकेट जगत में जमकर चर्चा हो रही है। इस मैच में 18 गेंदों का स्पेल देखने को मिला, वह भी एक जाने माने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा। जिसने कभी अपनी गेंदबाजी से दुनिया के महान बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।
मैच खत्म… लेकिन ओवर नहीं
टूर्नामेंट का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स और पाकिस्तान लेजेंड्स (Australia Champions vs Pakistan Champions) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सईद अजमल की शानदार गेंदबाज़ी के आगे मात्र 74 रनों पर सिमट गई। कंगारू टीम का कोई बल्लेबाज़ 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। पाकिस्तान के लिए सईद अजमल ने अपने 3.5 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 6 विकेट लिए।
पाकिस्तान चैंपियन की पारी का 8वां ओवर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉन हैस्टिंग्स फेंकने आये। जब वह गेंदबाज़ी करने आए तब पाक को जीत 20 रनों की जरूरत थी। हैस्टिंग्स ने 5 गेंदों के दौरान 12 वाइड, एक नो बॉल डाली। उन्होंने कुल उस ओवर में कुल 18 गेंद डाली। मैच खत्म हो गया लेकिन गेंदबाज का ओवर खत्म नहीं हुआ।
जॉन हैस्टिंग्स क्रिकेट करियर
आपको बता दे, जॉन हैस्टिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट, 29 वनडे, 9 टी20 और 3 आईपीएल मैच खेले है। उन्होंने क्रमश: टेस्ट में एक, वनडे में 42, टी20 7 और आईपीएल में 3 विकेट लिए है।
