2026 FIFA World Cup की ओपनिंग सेरेमनी में ये सुपरस्टार्स करेंगे ग्लैमरस परफॉर्म

FIFA World Cup 2026 opening ceremony performers list revealed

फीफा ने वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup) के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। टूर्नामेंट की भव्य ओपनिंग सेरेमनी मेक्सिको, USA और कनाडा में होगी। तीनों देशों में कई बड़े म्यूजिक सुपरस्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। Shakira, Katy Perry, LISA और Nora Fatehi जैसी सुपरस्टार्स अपने डांस से आग लगाएंगी।

फुटबॉल के इस महाकुंभ की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको से होगी। इस ओपनिंग सेरेमनी में लैटिन संगीत का तड़का लगेगा। यहां जे बाल्विन, एलेजांद्रो फर्नांडीज, डैनी ओशन और प्रसिद्ध बैंड माना परफॉर्म करेंगे।

- Advertisement -

मेक्सिको सिटी में ओपनिंग सेरेमनी के बाद और टोरंटो और लॉस एंजिल्स में जारी रहने वाली ये सेरेमनी संगीत, संस्कृति और फुटबॉल को इस तरह से एक साथ लाएंगी जो हर देश की पहचान और इस टूर्नामेंट को बताने वाली एकता, दोनों को दिखाएगी। अब इस घड़ी का हर फुटबॉल प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

11 जून (मेक्सिको सिटी)

टूर्नामेंट की शुरुआत मेक्सिको सिटी से होगी। किक-ऑफ से 90 मिनट पहले सुपरस्टार्स संगीत, संस्कृति और डांस का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यहां एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउंस, लॉस एंजेलिस अज़ुल्स, माना और टायला समेत कई स्टार्स परफॉर्म करेंगे।

यह भी पढ़ें: क्या Neymar फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे?

- Advertisement -

12 जून (टोरंटो)

कनाडा के टोरंटो शहर में 12 जून को एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़, माइकल बुब्ले, नोरा फतेही, संजय, वेगेड्रीम, विलियम प्रिंस और दूसरे कलाकार दुनियाभर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते नजर आएंगे।

13 जून (लॉसएंजिल्स)

विश्व की मनोरंजन राजधानी लॉस एंजिल्स में फीफा विश्व कप 2026 का भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। कैटी पेरी, फ्यूचर, अनीता, लिसा, रेमा और टाइला जैसे वैश्विक सुपरस्टार लॉस एंजिल्स में आयोजित समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

आपको जानकारी में बता दें, इसके अलावा अन्य विश्व प्रसिद्ध कलाकारों के नामों की घोषणा अभी बाकी है। कलाकारों की यह सूची फीफा ने अपने सोशल मीडिया पेज शेयर की है।

इसके अलावा, 2026 FIFA World Cup Final में पहली बार Super Bowl-style halftime show भी होगा। इस शो को Coldplay के Chris Martin curate करेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Beyoncé, Drake, Shakira और Bad Bunny के नाम भी halftime show rumors में सामने आए हैं, लेकिन अभी official confirmation नहीं हुई है।

Related Post