क्या Neymar फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे?

Will neymar play in the 2026 fifa world cup ?

दुनिया के जाने माने फुटबॉल सुपरस्टार नेमार (Neymar Jr.) इन दिनों अपने भविष्य के लिए खुद से लड़ रहे है। आगामी टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup) में उनके खेलने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। पिछले कुछ सालों से वह लगातार चोटों, क्लब बदलने और फिटनेस समस्याओं झूझ रहे है। ऐसे में नेमार के करियर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब उनके फीफा वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें भी कम नजर आ रही है।

चोटों ने बढ़ाई नेमार की चिंता

ब्राज़ील सुपरस्टार नेमार अपनी जबरदस्त प्रतिभा और अनुभव के चलते फैंस के बीच पसंदीदा फुटबॉलर है। लेकिन फैंस इस बार 2026 वर्ल्ड कप में ब्राज़ील की जर्सी में शायद ही उन्हें मैदान पर देख पाए। चोटों के चलते उन्हें ब्राज़ील टीम में शामिल नहीं किया गया। क्योंकि वह चोटों के चलते लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे है। ऐसे में फीफा जैसे बड़े टूर्नामेंट में वापसी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। हांलाकि उन्होंने कई बार मीडिया में कहा कि वह वर्ल्ड कप के लिए फिट है और वर्ल्ड कप उनका सबसे बड़ा सपना है।

- Advertisement -

ब्राज़ील टीम को खलेगी नेमार की कमी

नेमार ब्राज़ील टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है। ऐसे में अगर वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होते है तो टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी। क्योंकि उन्हें तीन (2014, 2018, 2022) फीफा वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव भी है। फुटबॉल एक्सपर्ट्स का मानना यह भी है कि नेमार टीम में होते तो वह “सीनियर लीडर” की भूमिका निभाते।

यह भी पढ़ें: 2026 FIFA World Cup के नए नियम: ‘समय बर्बाद करने’ का नया नियम जोड़ा गया

नेमार का फीफा वर्ल्ड कप में प्रदर्शन:

  • 2014 (ब्राज़ील): 5 मैचों में 4 गोल किए, लेकिन क्वार्टर-फ़ाइनल में पीठ में गंभीर चोट लग गई।
  • 2018 (रूस): 2 गोल किए और क्वार्टर-फ़ाइनल तक पहुँचे।
  • 2022 (क़तर): 2 गोल किए और क्वार्टर-फ़ाइनल तक पहुँचे।

क्या नेमार वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे?

इसका एक शब्द में जवाब दे पाना काफी ज्यादा मुश्किल है। लेकिन हाल ही में उनके सबसे अच्छे दोस्त और आठ बार के बैलन डी’ओर विनर लियोनेल मेसी ने लो डेल पोलो शो में कहा, “मैं चाहूंगा कि वह विश्व कप में हो, उसके साथ अच्छी चीजें हों क्योंकि वह जैसा इंसान है, उसके लिए वह इसके लायक है। और मुझे उम्मीद है कि वह वहां हो सके।”

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, “ब्राजील टीम के लिए उनके बहुत मायने हैं, इसलिए उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते देखना मेरे लिए बहुत अच्छा होगा। मुझे उम्मीद है कि वह वहां होंगे, लेकिन मैं किसी चीज को लेकर निष्पक्ष नहीं रह सकता, क्योंकि उन्हें हमेशा वहां रहना होता है।”

बता दे, फुटबॉल जगत में नेमार और मेसी की दोस्ती काफी चर्चा में रहती है। 2013 से 2017 तक दोनों एक साथ बार्सिलोना के लिए खेले। इसके बाद 2021 से 2023 तक पेरिस सेंट-जर्मेन में साथ रहे।

वहीं ब्राज़ील सुपरस्टार पर नजरें हर फुटबॉल फैंस की है। नेमार अगर चयनकर्ताओं को अपनी फिटनेस का पूरा भरोसा दिला पाए तो दुनिया का यह सुपरस्टार 2026 फीफा वर्ल्ड कप में मैदान पर दिखाई देगा।

Related Post

TAGGED: