कौन है Olivia Rodrigo ? जिसकी स्पेशल साइन जर्सी की कीमत $4,700 पहुँची

Olivia Rodrigo

इन दिनों सोशल मीडिया पर ओलिविया रोड्रिगो (Olivia Rodrigo) की जमकर चर्चा हो रही है। उनकी स्पेशल साइन (signed) की गई जर्सी की कीमत लगभग $4,700 तक पहुँच गई है। दरअसल, FC Barcelona ने Spotify के ज़रिए ओलिविया रोड्रिगो के साथ सहयोग (collaboration) किया। यह डील अल क्लासिको (El Clásico) मैच के लिए किया गया था। बार्सिलोना की इस जर्सी पर ओलिविया रोड्रिगो का लोगो (logo) लगा हुआ था। बार्सिलोना के La Liga का खिताब जीतने के बाद ही जर्सी Barça की संस्कृति का एक ऐतिहासिक हिस्सा बन गई, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे है।

इस लिमिटेड एडिशन जर्सी को युवा दर्शकों और दुनिया भर के पॉप कल्चर समुदायों ने जमकर पसंद किया। इसमें ओलिविया रोड्रिगो के हस्ताक्षर और उनके ‘OR’ लोगो के साथ ‘Rodrigo 23’ नाम पीछे छपा है। ऐसी साइन की गई मात्र 11 जर्सी ही उपलब्ध कराई गई थीं। जिनकी कीमत $4,700 तक पहुँच गईं। बिना ऑटोग्राफ वाली जर्सी की कीमत लगभग $580-$660 के आसपास थी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 2026 FIFA World Cup की ओपनिंग सेरेमनी में ये सुपरस्टार्स करेंगे ग्लैमरस परफॉर्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Barcelona इस Spotify साझेदारी को क्लब के सबसे प्रभावशाली सहयोग मान रहा है। इस सहयोग से क्लब की लोकप्रियता, जर्सी की बिक्री, लोगों की भागीदारी और वैश्विक पहुँच को ज़बरदस्त बढ़ावा देता है। वहीं दूसरी तरफ फैंस से क्लब के लिए कोई लकी चार्म भी मान रहा है।

कौन है Olivia Rodrigo ?

ओलिविया रोड्रिगो का जन्म 20 फरवरी, 2003 को हुआ। वह एक सफल अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में विज्ञापनों और डायरेक्ट-टू-वीडियो फिल्म ‘एन अमेरिकन गर्ल: ग्रेस स्टर्स अप सक्सेस’ से की।

- Advertisement -

उन्हें 2021 के हिट “ड्राइवर्स लाइसेंस” से दुनियाभर में पहचान मिली। इसके बाद एल्बम GUTS (2023) से जबरदस्त सफलता मिली। वह अपने तीसरे एल्बम “You Seem Pretty Sad for a Girl So in Love” के समर्थन में 2026 का टूर कर रही हैं।

Related Post